फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A farmer who fell after being hit by a vehicle was crushed by a tractor and died

Amroha News: वाहन की टक्कर से गिरे किसान को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Fri, 18 Jul 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 18 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A farmer who fell after being hit by a vehicle was crushed by a tractor and died
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर के संभल अड्डे पर डीसीएम से टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरी बाइक को ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार रहरा के गांव शहवाजपुर निवासी रणवीर सिंह उर्फ रापट (55) की मौत हो गई जबकि उनका भांजा घायल हो गया। घायल को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रहरा थानाक्षेत्र के गांव शाहवाजपुर निवासी किसान रणवीर सिंह बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे खरखौदा निवासी अपने भांजे महकार सिंह के साथ बाइक से बैंक में पैसे डालने जा रहे थे। बाईपास मार्ग पर संभल अड्डे के पास पेट्रोल पंप के सामने एक डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर गिर गई। इस दौरान बराबर से गुजर रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को रौंद दिया। इसकी चपेट में आकर रणवीर सिंह की मौत हो गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं डीसीएम चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ईंटो से लदी टैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में कर लिया है। साथ ही घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतक खेती करते थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी सुनीता, एक बेटा और चार बेटियां छोड़ी हैं। इनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है और दो बेटियों की शादी तय है।
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चार माह बाद होनी है दो बेटियों की शादी

हादसे में जान गंवाने वाले रणवीर सिंह के एक बेटा व चार बेटिया हैं। इनमें से एक बेटी की पहले ही शादी हो चुकी है जबकि दो बेटियों की शादी तय हो चुकी थी। कार्तिका पूर्णिमा स्नान के बाद दोनों की शादी होनी है। घर में शादी को लेकर अभी से योजना बनाई जा रही थी। पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed