फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A farmer died after being hit by a train while crossing the railway line

Amroha News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत

Sun, 24 Aug 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 24 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A farmer died after being hit by a train while crossing the railway line
रजबपुर (अमरोहा)। रेलवे लाइन पार करते समय किसान कृष्णपाल सिंह उर्फ पप्पू (40) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के करीब 15 घंटे बाद उनकी पहचान हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


मृतक कृष्णपाल सिंह उर्फ पप्पू रजबपुर थानाक्षेत्र के गंदूपाल के रहने वाले थे। कुछ साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। कृष्णपाल सिंह अपनी सबसे छोटी बेटी के साथ घर पर रहते थे। शुक्रवार की शाम को कृष्णपाल सिंह किसी काम से चांदनगर गांव की तरफ आए थे। करीब 6:30 बजे वह रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी दिल्ली की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई और जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया था। शनिवार की सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक की पहचान कृष्णपाल सिंह के रूप में की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की वजह से परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed