फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a deadbody found in gangeshwari

अब गंगेश्वरी में मिला युवक का जला शव

Wed, 08 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 08 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
a deadbody found in gangeshwari
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
आदमपुर थाना इलाके के गांव करनपुर खादर के जंगल में एक युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। युवक का शव कई दिन पुराना माना जा रहा है।
विज्ञापन


 फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। अभी दो दिन पूर्व गजरौला में भी हाईवे किनारे बगद नदी के पास बुलंदशहर के एक ड्राइवर का शव मिला था, जिसकी हत्याकर यहां एसिड से जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर खादर में वन विभाग के जंगल में मंगलवार दोपहर कुछ ग्रामीणों को एक जला हुआ शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। जंगल में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। देखा तो युवक का शव पूरी तरह से जला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि कई दिन पहले हत्या कर  युवक को जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की उम्र बीस वर्ष से कम रही होगी। जंगल में युवक का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जंगल में जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जला हुआ युवक का शव मिला है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed