{"_id":"666f60a2a3fb68a2ba0bc684","slug":"a-crowd-of-devotees-gathered-to-take-bath-on-ganga-dussehra-gajraula-news-c-284-1-jpn1003-120447-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा दशहरा पर स्नान करने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा दशहरा पर स्नान करने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
गजरौला। दशहरा यानी गंगा दशहरा पर तिगरी व ब्रजघाट गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी में स्नान कर पुण्य कमाया। उगते सूरज को अर्घ्य दिया। गंगा मैया से घर में सुख समृद्धि और परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। गंगा तट हर हर गंगे के उद्घोष से गूंज उठा।
रविवार को गंगा दशहरा पर ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाने की लालसा लिए श्रद्धालु तड़के ही गंगा तट पर पहुंच गए। सूरज की किरण निकलने से पहले ही गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर उमड़ी की सभी रिकार्ड टूट गए। तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा ने बताया कि गंगा दशहरा पर बीते दस साल में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ कभी नहीं आई। तड़के तीन बजे से श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला चल रहा है।
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तिगरी व ब्रजघाट गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। कई परिवारों द्वारा बच्चों को गंगा में स्नान कराया गया। गंगा किनारे ही रिश्तेदारों, परिचितों के लिए दावत का इंतजाम किया। सुबह से लेकर शाम तक स्नान का दौर चलता रहा। स्नान करने के लिए दिल्ली एनसीआर, बिजनौर, अमरोहा समेत कई जिलों के श्रद्धालु यहां पहुंचे। आठ बजे के बाद भीड़ बढ़ने पर ब्रजघाट गंगा पुल पर वाहन रेंग रेंग कर चलते नजर आए।