फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A child was attacked in connection with the Rashid murder case, leading to a commotion in the police station.

Amroha News: राशिद हत्याकांड की रंजिश में बच्चे पर जानलेवा हमला, कोतवाली में हंगामा

Mon, 09 Mar 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 09 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A child was attacked in connection with the Rashid murder case, leading to a commotion in the police station.
डिडौली। न्यायिक कर्मी राशिद हत्याकांड को लेकर चल रही रंजिश के बीच दो पक्षों में तनाव बढ़ गया। दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने सात वर्षीय बच्चे पर कातिलाना हमले का आरोप लगाया है जबकि दूसरे पक्ष ने रास्ते में रोककर मारपीट और जानलेवा फायरिंग करने का आरोप लगाया। एक पक्ष ने डिडौली कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस की सूझबूझ से विवाद शांत हुआ। मामले में दोनों पक्षों के 11 नामजद समेत 29 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जोया के मोहल्ला जोई के रहने वाले रिजवान मलिक उर्फ लालू भैया ने दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक राशिद हत्याकांड में पीड़ित पक्ष की ओर से अधिवक्ता हैं। इसी कारण गांव के कुछ लोग उनसे और उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनका सात वर्षीय भतीजा अंश मलिक दुकान से घर लौट रहा था। रास्ते में बाबू के बेटे अबुजर और अबुसैमा ने उससे पूछा कि वह वकील का बच्चा है या नहीं। अंश मलिक के हां कहने पर आरोपियों ने डंडे से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। डंडा उसके गाल पर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया और रोते हुए घर पहुंचा।
विज्ञापन

मामले में रिजवान मलिक के भाई अमजद अली शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें भगा दिया। कुछ देर बाद बाबू, उसके दोनों बेटे अबुजर, अबुसैमा, महताब, हाजी प्रधान समेत 10-15 लोग उनके घर आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में उनके भतीजे अंश मालिक एक दांत भी टूट गया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मोहम्मद फाजिल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह जोया से घर लौट रहा था। रास्ते में जावेद, प्रिंस, रिजवान मलिक उर्फ लालू, असलम, राजन, जमशेद समेत कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

शोर सुनकर उसके चाचा महताब बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद दोनों पक्ष की डिडौली कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मोहम्मद फाजिल की तहरीर पर जावेद, प्रिंस, असलम, राजन, जमशेद, रिजवान मलिक उर्फ लालू और तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं अधिवक्ता रिजवान मलिक उर्फ लालू भैया की ओर से अबूजर, अबुसैमा, महताब, बाबू, हाजी प्रधान और 10 15 ज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed