फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A case has been filed against the woman's ex-boyfriend for extorting money from her by threatening to make her photos viral.

Amroha News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला से धन वसूलने में पूर्व प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against the woman's ex-boyfriend for extorting money from her by threatening to make her photos viral.
बछरायूं(अमरोहा)। नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर धन वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक वह नगर के एक मोहल्ला की रहने वाली है। कुछ साल पहले उसकी जान पहचान कोतवाली चांदपुर के गांव रामपुर नजराना निवासी मोहम्मद आरिफ से हो गई। जान पहचान प्यार मोहब्बत में बदल गई। महिला का कहना है कि उसने आरिफ के साथ अपनी मर्जी से संबंध बनाए थे। इस दौरान आरिफ ने उसके निजी फोटो बना लिए थे।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि तीन साल पहले उसकी शादी हो गई। वह अपने पति के साथ सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही है। कुछ दिन पहले आरिफ ने उससे रुपयों की मांग की। उसने धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो वह ये फोटो उसके पति के मोबाइल नंबर पर भेज देगा। महिला का कहना है कि अपनी गृहस्थी बचाने के लिए उसने आरिफ को रुपये दे दिए। महिला का आरोप है कि आरिफ अब लगातार उससे धन की मांग कर रहा है। आरिफ की धमकी की जानकारी उसके पति को हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पति ने आरिफ को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने उसके पति के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed