फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A candidate who came out of the centre after giving the PCS exam fell unconscious and died

Amroha News: पीसीएस परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकला परीक्षार्थी बेहोश होकर गिरा, मौत

Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
A candidate who came out of the centre after giving the PCS exam fell unconscious and died
अमरोहा। यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की दूसरी पाली का पेपर छूटने के बाद केंद्र से बाहर निकले बुलंदशहर के लॉरेंस शर्मा (21) अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने परीक्षार्थी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

लॉरेंस शर्मा बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के तोमड़ी गांव के रहने वाले थे। उनके पिता प्रवीण कुमार शर्मा किसान हैं। जबकि, माता रजनी गृहणी हैं। परिवार के इकलौते बेटे लॉरेंस आईएएस बनना चाहते थे। इसके लिए वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस शर्मा रविवार को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा देने अमरोहा आए थे। रजबपुर क्षेत्र के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में उनका पेपर था।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा देने के बाद लॉरेंस ने दूसरी पाली की परीक्षा भी दी। वहीं, जैसे ही लॉरेंस शर्मा पेपर छूटने के बाद केंद्र से बाहर निकले, तो अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां, डॉक्टरों ने लॉरेंस को मृत घोषित कर दिया। लॉरेंस शर्मा की मौत की जानकारी मिलते ही देर शाम परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी लॉरेंस शर्मा परीक्षा केंद्र के बाहर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article