फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a animal killed got in villege

मोहरकापट्टी में बकरी पर हमला, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
a animal killed got in villege
गजरौला (अमरोहा)। घर के बाहर खूंटे से बंधी बकरी को जंगली जानवर ने हमलाकर घायल कर दिया। शोर होने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। तब तक हमलावर जानवर वहां से जा चुका था। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुए की आशंका व्यक्त की है। गांव के लोग दहशत में हैं। हालांकि वन विभाग ने इसे महज अफवाह बताया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी मोहम्मद अली ने बताया कि मंगलवार की रात को उसकी बकरी घर में खूंटे पर बंधी हुई थी। रात लगभग दो बजे अचानक ही उसके बोले की आवाजें सुनकर उनकी आंख खुल गई। पड़ोस में भी जाग हो गई। लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो हमलावर जानवर आहट होने पर भाग निकला। बकरी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। शरीर से खून बह रहा था। कुछ ही देर में गांव में तेंदुआ आने की खबर फैल गई। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। बुधवार को सुबह से ही उनके घर में घटना की जानकारी लेने आने वालों का तांता लगा रहा। मोहम्मद अली ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। उधर, कुमराला वन चौकी पर तैनात दरोगा मनोज चौधरी ने बताया कि ग्रामीण अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में कहीं भी तेंदुआ नहीं है। लोग बेवजह डरे हुए हुए हैं। फिर भी विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed