फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   99.11 in Hasanpur and 100 percent voting in Gangeshwari

हसनपुर में 99.11 और गंगेश्वरी में शत प्रतिशत हुआ मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
99.11 in Hasanpur and 100 percent voting in Gangeshwari
हसनपुर/रहरा (अमरोहा)। एमएलसी का चुनाव हसनपुर- गंगेश्वरी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन

हसनपुर में कुल 224 मतदाताओं में से 222 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिन दो मतदाताओं के वोट नहीं डाले जा सके, उनकी कुछ दिन पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। इनमें एक हसनपुर नगर पालिका का सभासद है एवं दूसरा क्षेत्र पंचायत सदस्य है। हसनपुर में मतदान प्रतिशत 99.11 रहा।
विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर ने भी अपने मत का प्रयोग किया। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक पूनम ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर बनाए गए भाजपा के चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया। इस मौके पर राजेश मेडिकल, महेश चंद शर्मा, महेश खड़गवंशी, बंटी चौहान, श्रीओम सैनी, टेकचंद राणा, मुदित गुर्जर, हेमराज सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, मनोज शर्मा, अंकुर अग्रवाल, अमरपाली गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गंगेश्वरी में कुल 199 मतदाताओं में से सभी ने अपने मत का प्रयोग किया। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ था। दोपहर दो बजे तक यहां 100% मतदान हो चुका थोेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक पूनम ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा उप जिलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव और पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी ने भी अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव संपन्न होने पर भाजपाइयों ने चुनाव कार्यालय पर खुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, रिंकू गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed