फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   95 buses left for Ayodhya for the darshan of Shri Ramlala

Amroha News: श्री रामलला के दर्शन के लिए 95 बसें अयोध्या हुई रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
95 buses left for Ayodhya for the darshan of Shri Ramlala
अमरोहा। भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शनों के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे हैं। 500 वर्षो के बाद हमें उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अयोध्या धाम श्रीराम लला के दर्शन के जिवाई पुलिस चौकी से भगवा ध्वज दिखाकर 95 बसें और 20 चार पहिया वाहनों को रवाना किया। इस दौरान रामलाला के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुरली मनोहर जोशी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तथा विश्व हिंदू परिषद के द्वारा राम मंदिर आंदोलन कर जो अलख जगाई थी, यह उसी का नतीजा है कि आज राम मंदिर अयोध्या में स्थापित हुआ है। इस दौरान चेयरमैन शशि जैन, प्रेम सिंह सैनी, मनोज वर्मा, मनोज शर्मा, वीरसिंह सैनी, हिमांशु त्यागी, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed