फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   93 peti wine recovered from sugar cane plot

ईंख के खेत से अंग्रेजी और देशी शराब की 93 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
93 peti wine recovered from sugar cane plot
अमरोहा। तस्करी के लिए ईख के खेत में छिपाई गईं अंग्रेजी व देशी शराब की 93 पेटी नौगांवा सादात पुलिस ने बरामद कर लीं। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने शराब बरामद का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जनपद में एसपी पूनम के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के संबंध में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी सतीश पांडेय के नेतृत्व में नौगांवा सादात पुलिस ने शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर रज्जाकपुर निवासी नेमपाल के ईख के खेत की घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम सुरेंद्र निवासी कूड़ामाफी और नवनीत निवासी मुनव्वरपुर बताया। इस दौरान चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से हरियाणा मार्का की 69 और चंडीगढ़ मार्का की 24 पेटियां बरामद कीं।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। यह लोग गैर प्रांतों से सस्ती शराब खरीदकर लाते हैं और यहां मोटे मुनाफे के साथ बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed