{"_id":"5b6c96ac4f1c1b764d8b778c","slug":"91533843116-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर भैंस चोरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर भैंस चोरी की
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। गांव के बाहर बाग में रह रहे दो लोगों को बंधक बनाकर बदमाश उनकी दो भैंस खोल कर ले गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर बदमाश एक भैंस छोड़ कर भाग गए। पुलिस में तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव नादनौर माफी निवासी नासिर व रईसउददीन गांव के बाहर बाग में रहते हैं। वही दोनों ने एक कोठरी में दो भैंस पाल रखी है। बुधवार की रात चार-पांच बदमाशों ने तमंचों के बल पर दोनों को बंधक बना लिया और उनकी भैंस खोल ली। उनके जाते ही दोनों ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के पीछा करने पर बदमाश एक भैंस को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाकियू ने भैंस नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी की भैंस चोरी के मामले में भाकियू के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात कर अगले 48 घंटों में भैंस नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम कासम सराय निवासी धर्मेंद्र सिंह की दो भैंस तीन दिन पहले चोरी हो गई थी। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई थी। गुरुवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह से मिला और भैंसों की बरामदगी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक से दो दिन के भीतर भैंस बरामद करने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है।