फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   86.50 percent students passed in Inter, Jhatka first position in the state

Amroha News: इंटर में 86.50 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उर्त्तीण, प्रदेश में झटका पहला स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
86.50 percent students passed in Inter, Jhatka first position in the state
अमरोहा। इंटरमीडिएट में 86.50 फीसदी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफलता मिली तो वहीं हाईस्कूल में 91.51 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। इंटर की परीक्षा उर्त्तीण करने में अमरोहा के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि हाईस्कूल के विद्यार्थी प्रदेश में 25वें स्थान पर रहे। बोर्ड परीक्षा में मिली सफलता पर शिक्षा विभाग के अफसरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। डीएम बीके त्रिपाठी और जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने मेधावियों को बधाई देते हुए हर्ष प्रकट किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। इंटर के रिजल्ट में अमरोहा जनपद का प्रदेश और मंडल स्तर पर दबदबा रहा। इंटर में अमरोहा का परिणाम 86.50 प्रतिशत रहा। जबकि 82. 23 प्रतिशत के साथ बिजनौर ने आठवें स्थान पर रहकर मंडल में दूसरा स्थान झटका है। मुरादाबाद 81.62 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दसवें और मंडल में तीसरी स्थान पर रहा। ऐसे ही 80.38 के साथ संभल प्रदेश में 18वें और मंडल में तीसरे पायदान पर रहा है। जबकि 79.25 प्रतिशत विद्यार्थी उर्त्तीण होने के साथ प्रदेश में 26वें और मंडल में फिसड्डी रहा है। वहीं हाईस्कूल में 91.51 फीसदी बच्चों के उर्त्तीण होने के साथ अमरोहा जनपद 25वें स्थान पर रहा। प्रदेश में अमरोहा का नाम होने पर डीएम ने इस शानदार उपलब्धि के लिए जिलेभर के सभी प्रधानाचार्य और स्टाफ को शुभकामना देते हुए बधाई दी है। इसी तरह आगे भी रिजल्ट को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया है। वहीं उन्होंने छात्र-छात्राओं को भी बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed