फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सेंटर बंद होने पर किसानों का प्रदर्शन, गन्ने की होली जलाई

सेंटर बंद होने पर किसानों का प्रदर्शन, गन्ने की होली जलाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सेंटर बंद  होने  पर किसानों का प्रदर्शन, गन्ने की होली जलाई
गजरौला। क्षेत्र के गांव चौवारा में गन्ना क्रय केंद्र बंद होने पर गन्ना जलाकर किसानों ने विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि खेत में गन्ने की फसल खड़ी है, उसे लेकर कहा जाएं। किसानों ने शुगर मिल संचालकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और सीएम के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव चौवारा के किसानों का आरोप है कि उनके गांव में सहकारी शुगर मिल कालाखेडा का गन्ना क्रय केंद्र लगा हुआ था। शुगर मिल ने गन्ना क्रय केंद्र त्रिवेणी शुगर चंदनपुर छपना को स्थानांतरित कर दिया था। आरोप है कि शुगर मिल त्रिवेणी ने गांव में लगे गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद कर दी है। जबकि किसानों के पास अभी 25 प्रतिशत से अधिक गन्ना खेतों में खड़ा है। किसान परेशान है। विरोध में शुक्रवार को किसानों ने गांव में गन्ने की होली जलाई और सीएम के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह, ब्रजपाल सिंह, समरपाल सिंह, लोकेश सिंह, मुकेश सिंह, चंद्रपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विपिन पाल, रेखा चौहान, अंजू चौहान, भगवती चौहान, सविता कश्यप, बबिता कश्यप, अनिता चौहान आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed