फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   भ्राकियू ने रोड जाम की

भ्राकियू ने रोड जाम की

Wed, 25 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
भ्राकियू ने रोड जाम की
इंडेंट जारी करने की मांग को लेकर भाकियू ने की रोड जाम
विज्ञापन

फोटो
मंडी धनौरा। वेव इंडस्ट्रीज द्वारा गन्ने का इंडेंट जारी नहीं करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की ब्लाक इकाई ने तहसील के बाहर दो घंटे तक रोड जाम की। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों को समझा कर जाम खुलवाया। साथ ही एसडीएम की अध्यक्षता में मिल प्रबंधकों के साथ किसानों में वार्ता हुई। लेकिन, जो सफल रही।

भाकियू ने सोमवार को वेव इंडस्ट्रीज के प्रबंधन से मांग की थी कि मंगलवार को गन्ने का इंडेंट जारी किया जाएं। गन्ना प्रबंधक डीपी तिवारी ने इंडेंट जारी करने से इंकार कर दिया था। मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू ने तहसील में धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि किसान बिना इंडेंट लिए यहां से नहीं हटेंगे। दो बजे तक किसी भी अधिकारी के धरना स्थल पर नहीं आने से गुस्साएं किसानों ने तहसील के बाहर गजरौला मार्ग को जाम कर दिया। देखते देखते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। किसानों का कहना था कि वेव इंडस्ट्रीज को इंडेंट जारी करना होगा। दोपहर चार बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम गंभीर सिंह ने किसानों को समझा कर जाम खुलवाया। बाद में तहसील के सभागार में मिल प्रतिनिधियों और गन्ना समिति के सचिव के साथ किसानों की वार्ता हुई। एसडीएम की मौजूदगी में हुई समझौता वार्ता में मिल के प्रतिनिधि ने आगामी 28 अक्तूबर के लिए 25 हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट लिखित में उपलब्ध करा दिया। बुधवार को गन्ना पर्ची जारी कर दी जाएगी। इस मौके पर भगवंत सिंह, बिजेंद्र शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश प्रधान, कामेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सौवीर सिंह, भूरे सिंह, शिवकुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed