फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   छठ पूजा पर ब्रजघाट में स्नान कल, लग सकता है जाम

छठ पूजा पर ब्रजघाट में स्नान कल, लग सकता है जाम

Wed, 25 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
छठ पूजा पर ब्रजघाट में स्नान कल, लग सकता है जाम
छठ पूजा पर ब्रजघाट में स्नान कल, लग सकता है जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। दिवाली के बाद आने वाले सबसे बड़े त्योहार छठ पूजा पर गंगा में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। गुरूवार को छठ पूजा पर ब्रजघाट गंगा में स्नान को भारी संख्या सें श्रद्घालु उमड़ेंगे। इस दौरान ब्रजघाट गंगा पुल पर वाहनों का जमावड़ा लगने के चलते जाम भी लग सकता है। हालांकि पुलिस जाम से निपटने का दावा कर रही है।

माना जाता है कि छठ पूजा भारत में सूर्य भगवान की उपासना का सबसे प्रसिद्ध हिंदू त्योहार है। इस त्योहार को षष्ठी तिथि पर मनाया जाता है, जिस कारण इसे सूर्य षष्ठी व्रत या छठ कहा गया है। यह त्योहार एक साल में दो बार मनाया जाता है पहली बार चैत्र महीने में और दूसरी बार कार्तिक महीने में। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्लपक्ष की षष्ठी पर मनाए जाने वाले छठ त्योहार को चैती छठ कहा जाता है जबकि कार्तिक शुक्लपक्ष की षष्ठी पर मनाए जाने वाले इस त्योहार को कार्तिक छठ कहा जाता है। इस त्योहार को यहां पर पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल-प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। छठ पूजा पर गंगा में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देक र सूर्य भगवान की उपासना की जाती है। गुरूवार को छठ पूजा पर व्रत रखा जाएगा। वहीं ब्रजघाट गंगा में स्नान को श्रद्घाल़ु उमड़ेंगे। ब्रजघाट पुल पर वाहनों का जमावड़ा लगने के चलते जाम भी लग सकता है। थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि छठ पूजा पर जाम से निपटने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed