फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में श्रद्घालुओं ने किया स्नान

अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में श्रद्घालुओं ने किया स्नान

Sat, 21 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में श्रद्घालुओं ने किया स्नान
अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में श्रद्घालुओं ने किया स्नान
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। दीपावली के दिन अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। गरीब निराश्रितों को दान व भोजन करा पुण्य कमाया।

गुरूवार को दीपावली व अमावस्या के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए बुधवार रात बारह बजे के बाद से ही आसपास के लोग व पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा पीठ पर पहुंचने शुरू हो गए। गुरूवार को भोर के चार बजे तक ब्रजघाट गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। हालांकि दीपावली का त्योहार होने की वजह से श्रद्घालुओं की संख्या कम रही। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और सूर्य को अर्घ्य देकर पुण्य कमाया। दीपावली का त्योहार होने की वजह से बसों में काफी भीड़भाड़ रही। इसलिए ब्रजघाट पुल पर भी बहुत कम बसें ही ठहर पाईं। हालांकि डग्गामार वाहनों की हाईवे पर खूब भरमार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed