फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   80 thousand ration card holders up to five kilograms of food grains up to 31

80 हजार राशन कार्डधारकों को पांच किलो अनाज 31 तक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
80 thousand ration card holders up to five kilograms of food grains up to 31
अमरोहा। राशन कार्ड धारकों को अनाज का मुफ्त वितरण सोमवार को हुआ। कुल 19,600 कार्डधारकों को गेहूं और चावल का दिया गया। अब तक कुल 2,49,369 कार्डधारकों को राशन का वितरण किया जा चुका है। फिलहाल 79,561 कार्डधारकों को 31 मई तक राशन बांटा जाएगा। कोटेदार सुबह छह से रात नौ बजे तक निशुल्क राशन का वितरण करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि गेहूं और चावल कम तौलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएसओ पूरन सिंह चौहान ने बताया कि कुल 3,28,930 राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य को पांच किलो गेहूं और चावल का निशुल्क बांट रहे हैं। सोमवार तक 2,49,369 कार्डधारकों ने राशन का उठान कर लिया है, जो कुल राशन कार्ड का 75.81 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों के कुल 67,690 राशन कार्ड के सापेक्ष 55,366 कार्डधारकों ने राशन लिया है। यह 81.79 प्रतिशत है, जबकि देहात के 2,61,240 के सापेक्ष 1,94,003 राशन कार्डधारकों को राशन मिल गया है, जो कुल 74.26 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed