फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   78 thousand rupees blown from woman's account

महिला के खाते से 78 हजार रुपये उड़ाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
78 thousand rupees blown from woman's account
दूसरी आईडी पर नंबर चालू करने के बाद साइबर ठगों ने महिला के खाते से 78 रुपये निकाल लिए। पीड़िता का यह नंबर बैंक खाते से जुड़ा था। सैदनगली पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सैदनगली थानाक्षेत्र के ढक्का गांव में मकसूद अहमद का परिवार रहता है। उनकी पत्नी मुनीजा का खाता एसबीआई की उझारी शाखा में है। आरोप है कि एक मार्च 2021 को उनका मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल में जो सिम कार्ड था, उसका नंबर बैंक खाते से जुड़ा था। लेकिन दो दिन बाद ही उन्होंने कंपनी से वही नंबर निकलवा लिया। लेकिन वह नंबर एक दिन चलने के बाद बंद हो गया।
विज्ञापन

मुनीजा ने मामले की जानकारी की तो उनका नंबर किसी अन्य व्यक्ति की आईडी पर चलना बताया गया। इसके बाद बैंक पहुंची और रुपये निकालने के लिए आवेदन किया तो पता चला कि उनके खाते से 78 हजार 584 रुपये किसी ने निकाल लिए हैं। यह सुनकर पीड़िता के होश उड़ गए। उसने मामले की जानकारी सैदनगली पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल से मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed