{"_id":"59f23c1c4f1c1b6d548b92ab","slug":"71509047324-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक तिगरी मेले को उत्सव की तरह सजाने में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक तिगरी मेले को उत्सव की तरह सजाने में जुटे अफसर
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक तिगरी मेले को उत्सव की तरह सजाने में जुटे अफसर
गजरौला(अमरोहा)।
ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेला स्थल पर भले ही अभी तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हों। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। मेला सरकारी हो जाने के बाद अफसर इस बार मेले को उत्सव की तरह सजाने में जुट गए हैं। गजरौला से लेकर तिगरी मेला तक करीब पचास से अधिक स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। मेला स्वागत द्वारों को अच्छी तरह से सजाया जा रहा है। मेले में युवा श्रद्धालुओं ने तंबू निर्माण कर रात गुजारनी शुरू कर दी है। तंबुओं के घर में मेले का आनंद लेने के लिए युवा काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। तेजी के साथ तिगरी में तंबुओं का शहर सज रहा है। करीब एक दर्जन से भी अधिक विभिन्न प्रकार के झूले तैयार हो रहें।
ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेला अब 31 अक्टूबर को शुभारंभ होना प्रस्तावित माना जा रहा है। इसके चलते मेला स्थल पर तैयारियों का दौर अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मेला रात के अंधेरे में प्रकाश से जगमग हो उठता है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पहले की अपेक्षा अधिक पुलिस बल मिल चुका है। इसी को देखते हुए इस बार मेला क्षेत्र में चालीस पुलिस चौकियां खोले जाने का निर्णय लिया गया है। यह चौकियां स्नान घाटों, शौचालय स्थलों, गंगा रोड, वीआइपी मार्ग, मनोरंजन क्षेत्र के अलावा कांकाठेर व अन्य संपर्क मार्गों से ट्रैक्टरों से आने वाले श्रद्धालुओं वाले रास्तों पर भी बनाई जाएगी ताकि कोई भी शरारती तत्व किसी तरह की हरकत नहीं कर सके। इसके अलावा शरारती तत्वों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले तत्वों से निबटने को भी अलग से पुलिस टीमें बनाई जाएंगी। मेले को इस बार उत्सव की तरह सजाया रहा है। प्रशासनिक कैंप, पुुलिस लाइन, मेला कोतवाली, फायर से लेकर स्वागत द्वार हो या मेले में बनाए गए शौचालय सभी को बेहतरीन तरीके से सजाया जा रहा है। पहले की अपेक्षा इस बार मेले बिलकुल अलग व बेहतर दिखाई दे रहा है। मेले में हर बिंदू को मजबूत व श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए अफसरों द्वारा लगातार कार्य कराए जा रहे हैं।
-युवा श्रद्धालु स्नान के साथ करने लगे मस्ती
गजरौला। ऐतिहासिक तिगरी मेले में युवा श्रद्धालु स्नान के साथ मस्ती करने लगे है। भले ही मेला आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हों। लेकिन युवा श्रद्धालु तिगरी मेले में पहुंच आस्था के बीच आनंद लेने के लिए पूरी तैयारी पहले ही पूरी कर चुके हैं। कई युवा श्रद्धालुओं ने तिगरी में डेरा डालकर रहना शुरू कर दिया है। गंगा में स्नान के दौरान मस्ती करना भी नहीं भूले हैं। युवा श्रद्धालुओं द्वारा खूब मस्ती की जा रही है।
विज्ञापन
-तिगरी मेले को व्यवस्थित कराने मेें सहयोग करेंगे व्यापारी
गजरौला। ऐतिहासिक तिगरी मेले को और व्यवस्थित कराने में व्यापारी पूरा सहयोग करेंगे। व्यापारी सुरक्षा फोरम को एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को तिगरी मेला स्थल पर बने एसडीएम गंभीर सिंह के कार्यालय में उनसे मिला। इस दौरान व्यापारियों ने मेला मानचित्र को एसडीएम के सामने रखकर उसमें मामूली सुधार कर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने का दावा किया है। फोरम के विधिक सलाहकार डा. रविंद्र शुक्ला एडवोकेट ने एसडीएम से कहा कि मेले को व्यवस्थित ढंग से सजाने में व्यापारी सुरक्षा फोरम का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजू यादव, यूथ नगर अध्यक्ष हरजीत सिंह, गजेंद्र सिंह, राजीव गोयल, राकेश जिंदल, सुबोध सिंघल, राकेश अग्रवाल आदि रहे।
- बेहतर प्रकाश के लिए सेक्टर 11 में लगेंगे दो अतिरिक्त जनरेटर
गजरौला। जिला पंचायत अध्यक्ष पति सरजीत सिंह ने तिगरी मेले में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने में मेले में प्रकाश व्यवस्था, सड़क व शौचालयों के निर्माण पर विशेष जोर दिया। ट्रैक्टर रोड पहुंच वहां अधूरा कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। सेक्टर नंबर 11 के अंत में घाट के नजदीक वाली ट्रैक्टर रोड पर कार्य अधूरा मिला। जिसे जल्द पूरा करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए। कहा कि किसी भी कार्य में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि साथ ही सेक्टर 1 से 11 तक स्नान घाटों व मेले की सभी सेक्टरों के सड़कों पर लाइट की उचित व्यवस्था समय रहते पूर्ण कर ली जाए। इसके लिए सेक्टर 11 की तरफ दो अतिरिक्त जनरेटर लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महेश प्रधान, सोनू गुर्जर, हरीश सैनी, हरमीक सिंह, इंजीनियर भगत सिंह, नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, चंद्रसेन सिंह आदि रहे।