फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   खाद्य विभाग की टीम ने नष्ट कराए दो क्विंटल रसगुल्ले

खाद्य विभाग की टीम ने नष्ट कराए दो क्विंटल रसगुल्ले

Fri, 13 Jul 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने नष्ट कराए दो क्विंटल रसगुल्ले
गजरौला। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को गजरौला में दो स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस बल को साथ लेकर टीम ने दोनों ही जगहों पर एक क्विंटल 90 किलो सफेद रसगुल्ले नष्ट कराए। वहीं दोनों को ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। रसगुल्लों सहित दो दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता अपनी टीम के गजरौला पहुंचे। टीम चौपला चौकी से पुलिस बल को साथ लेकर सुल्तानगर पहुंच गई। यहां सबसे पहले असलम ट्रेडर्स में छापेमारी की गई। यहां जाकिर नाम का व्यक्ति मिला। यहां एक मकान में बड़े स्तर पर सफेद रसगुल्ले बनाने का काम चल रहा था। करीब चार क्विंटल रसगुल्ले बने हुए रखे थे। मौजूद लोगों ने बताया कि यह रसगुल्ला मिठाई की दुकानों पर 90 रुपये प्रति किलो की दर से सप्लाई होता है। टीम को रसगुल्लों के बर्तन में काफी गंदगी मिली। वहीं मक्खियां भी पड़ी हुई थी। इसके अलावा काफी अनियमितताएं सामने आई। इसके बाद प्रेमदत्त के मकान पर छापा मारा गया। यहां भी सफेद रसगुल्ला काफी खराब हालत में था। दोनों ही जगहों से करीब एक क्विंटल नव्वे किलो रसगुल्ला नष्ट करा दिया गया है। टीम ने रसगुल्लों का नमून लेते हुए दोनों को नोटिस जारी कर दिए गए है। अगर नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो फूड लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि सुल्ताननगर में रसगुल्ला बनाने का काम बड़े स्तर पर किया जाता है। छापेमारी होती देख दूसरे लोग अपने अपने शटर गिराकर फरार हो गए। इसके अलावा टीम ने बुधवार की रात भी मुनेश के टैंकर से दूध का नमूना लिया था। वहीं रात में ही शिवा ढाबे के पास दूध का काम करने वाले अहसान पुत्र रईस खां के यहां से भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वार्ड के सभासद अमरीक सिंह भी रसगुल्ला बनाने वालो की शिकायत सीएम तक कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि रसगुल्लों में रसायन मिलाए जा रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। गुरुवार को हुई छापेमारी में पीके जयंत, तन्मय अग्रहरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed