फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   50,000 from the nursery operator under the pretense of installing CNG pump

Amroha News: सीएनजी पंप लगाने का झांसा देकर नर्सरी संचालक से 50 हजार हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
50,000 from the nursery operator under the pretense of installing CNG pump
अमरोहा। साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। अब नर्सरी मालिक को सीएनजी पंप के लिए वेबसाइट पर सर्च करना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने सीएनजी पंप लगाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठगे लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। रजबपुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर मजरा में धन सिंह का परिवार रहता है। धन सिंह हाईवे पर नर्सरी का कारोबार करते हैं। आरोप है कि उन्होंने सीएनजी का पंप लगाने के उद्देश्य से वेबसाइट पर सर्च किया तो स्क्रीन पर अडानी टोटल गैस लिमिटेड गुजरात के नाम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुला। उन्होंने 2000 रजिस्ट्रेशन फीस मांगी। जिसे पीड़ित ने जमा कर दिया। लिहाजा उधर से नर्सरी संचालक को डीलरशिप से संबंधित कागजों पर नाम अंकित करके ऑनलाइन भेजे गए। जिसके बाद कंपनी के व्यक्तियों द्वारा फोन पर बातचीत होने लगी, तभी आरोपियों ने कहा कि पंप से संबंधित आपका फॉर्म सबमिट हो गया है। इसलिए सर्वे आदि कराने के लिए 48 हजार रुपये भेजने हैं। नर्सरी संचालक ने उनके द्वारा बताए हुए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में साइबर ठगों ने रिसीव की ऑनलाइन रसीद दे दी। 8 नवंबर 2022 को आरोपियों का फोन आया और उन्होंने कहा कि आपको स्टेटमेंट भेजे जा रहा है। अब आपको एनओसी, पोलूशन, पीडब्ल्यूडी समेत कई सारी फीस जमा करनी है। जिसका टोटल अमाउंट 6 लाख 91 हजारा 952 है। इतनी बड़ी धनराशि सुनकर नर्सरी संचालक को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़ित नर्सरी मालिक ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही एसपी आदित्य लांग्हे को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर रजबपुर थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। जल्द ही साइबर ठगो को गिरफ्तार किया जाएगा। ठगी करने वाला गिरोह पटना बिहार का होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed