{"_id":"61f04fc7fef1ac1a5b59b3bd","slug":"50-more-corona-infected-including-four-health-workers-jpnagar-news-mbd4170732160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार स्वास्थ्य कर्मियों समेत 50 और कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्वास्थ्य कर्मियों समेत 50 और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण का प्रकोप जिले में बढ़ता जा रहा है। सोमवार की रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 24 लोग एंटीजन और 5 ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में चार स्वास्थ्य कर्मी, एक बच्चा, तीन किशोर, 22 महिलाएं शामिल हैं। 50 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 1796 हो गई है। अच्छी खबर यह है कि सोमवार को 164 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि 22 से 24 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट सोमवार की रात आई थी। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 18, जोया 12, हसनपुर में 3, धनौरा में 14, गजरौला में 3 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में फैक्टरी कर्मी, चार स्वास्थ्य कर्मी, एक बच्चा, तीन किशोर, 22 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 19 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 1796 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 911 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 366 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 545 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। मंगलवार को 164 लोग और स्वस्थ्य हो गए हैं। अब 807 केस एक्टिव चल रहे हैं।