फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   50 erickashawa found without registration

बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ते 50 ई-रिक्शा पकड़े, अफरातफरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
50 erickashawa found without registration
अमरोहा। शहर के लिए ई-रिक्शा जाम का सबब बने हुए हैं। अधिकतर ई-रिक्शों को बिना रजिस्ट्रेशन नाबालिग दौड़ा रहे हैं। उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। ऐसे में एसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। थोड़ी ही देर में 50 ई-रिक्शों को कब्जे में ले लिया। बीस बाइकों से प्रेशर हॉर्न उतरवाए जबकि, 50 वाहनों का चालान काटा।
विज्ञापन

एसपी सुनीति के निर्देशन में सोमवार को सीओ ठाकुर श्रेष्ठा और टीएसआई सुरेंद्र सिंह अत्री ने फोर्स के साथ टीपी नगर चौराहे पर ई-रिक्शा के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर दौड़ रहे 50 ई-रिक्शों को कब्जे में ले लिया। अधिकतर चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं निकले। कई ई-रिक्शों को नाबालिग चलाते मिले। इसके अलावा पुलिस ने बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग 50 वाहनों के चालान काटे जबकि 20 बाइकों से प्रेशर हॉर्न उतरवा कर नसीहत दी। चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा चालकों में अफरातफरी मच गई। पुलिस से बचने को चालक रास्ते बदलकर भागते दिखे। पकड़े गए ई-रिक्शा चालकों ने नगर पालिका कर्मचारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाया। बताया कि नगर पालिका कर्मचारी 500 से 750 रुपये तक वसूलते हैं। यह लोग एक विजिटिंग कार्ड पर नंबर लिखकर देते हैं। उसे ही रजिस्ट्रेशन नंबर बताते हैं। कई रिक्शा चालकों ने नगर पालिका से मिले नंबर को अपने ई-रिक्शा पर अंकित कर रखा था। हालांकि सीओ ने सभी ई-रिक्शा चालकों को एक सप्ताह के भीतर एआरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने की नसीहत देकर शाम को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed