फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   50-bed joint hospital paid for politics

संयुक्त चिकित्सालय को आपात स्थिति में तैयार रखने की कवायद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
50-bed joint hospital paid for politics
अमरोहा। कस्बे में स्थित 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय की यदि शासन-प्रशासन ने सुध ली होती तो कोरोना महामारी के दौर में यह चिकित्सालय काफी मददगार साबित हो सकता था, लेकिन राजनीति की भेंट चढ़ने की वजह से संयुक्त चिकित्सालय सिर्फ नाम का रह गया है। सोमवार को उपजिलाधिकारी मांगेराम चौहान ने संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां मौजूद सुविधाओं को देखा।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करने आए तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं की मांग पर कस्बे में 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय की स्थापना की घोषणा की थी। करोड़ों रुपये की लागत से बनेेेेेे इस अस्पताल में तमाम आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गईं थीं, लेकिन सरकार बदलने के बाद इस अस्पताल की बेकद्री शुरू हो गई। बसपा सरकार में इस अस्पताल की ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि यहां मौजूद मशीनें धूल फांक रही हैं। कुछ मशीनें जिला अस्पताल व गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दीं गईं हैं। यहां अभी भी 18 बेड मौजूद हैं। कोरोना महामारी के दौर में जहां लोगों को बेड व आक्सीजन नहीं मिल रही है। ऐसे में यह अस्पताल काफी मददगार साबित हो सकता है। एसडीएम मांगेराम चौहान ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय की क्षमता वैसे तो 50 बेड की है, लेकिन इमरजेंसी में यहां 100 रोगियों को भी भर्ती किया जा सकता है। उनका कहना है कि इस संबंध में वह जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed