फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   5 hour jam at chaupala

गजरौला चौपला पर पांच घंटे, चार किमी रहा जाम 

Fri, 19 Aug 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 19 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
5 hour jam at chaupala
गजरौला में हाईवे चौपला से हसनपुर रोड पर लगा जाम। - फोटो : amar ujala
 पुलिस की लापरवाही बृहस्पतिवार को बहनों पर भारी पड़ गई। ट्रैफिक नियंत्रण में उसके दिलचस्पी न लेने से भाई के यहां जा रहीं बहनें जाम में फंस गईं।
विज्ञापन


ट्रैफिक के दबाव, ऊटपटांग ढंग से वाहनों को निकालने की कोशिश में एक के बाद एक वाहनों का ऐसा जमावड़ा लगा कि, चौराहे से दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। हालात यह हुए कि, इंतजार बढ़ता रहा और जाम पार करने में घंटों लग गए। इस तरह तकरीबन पांच घंटे जाम के हालात बने रहे। इस दरम्यान बहनें हलकान रहीं।

महज कुछ दिन पहले कांवड़ यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे पर लगा दस घंटे जाम की परेशानी लोग भूले नहीं थे कि, अब गजरौला चौपुला चौराहे को पुलिस ने जाम में झोंक दिया। बृहस्पतिवार सुबह रक्षाबंधन के त्योहार की वजह से सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक थी। इस दरम्यान हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे और मुरादाबाद-दिल्ली नेशनल हाईवे (चौराहे) से वाहन गुजर रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच हड़बड़ी और पहले निकलने की चालकों की जल्दबाजी में सुबह तकरीबन आठ बजे गजरौला चौपुला पर वाहनों का जमाबड़ा लग गया। वहीं स्थित चौकी की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। उसने यातायात नियंत्रित करने की कोई कोशिश नहीं की और पूरी व्यवस्था को अपने हाल पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर तो आड़े-तिरछे वाहनों से ऐसा जाम लगा कि, दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जिसे पार करने में घंटों लग गए, इस बीच भाई के घर पहुंचने के लिए बहनें परेशान दिखीं। 

हाल यह रहा कि, हरिद्वार-बदायूं स्टेट हाईवे पर चौपुला से गजरौला थाने तक, गजरौला चौपला से मुरादाबाद दिशा में नेशनल हाईवे पर भानपुर रेलवे फाटक तक वाहन ही वाहन नजर आए। उधर, ब्रजघाट की तरफ गांव शहबाजपुर डोर तक जाम लगा रहा। हसनपुर रोड पर जेके डेयरी तक वाहनों के पहिए थमे रहे। पुलिस देर से जब सक्रिय हुई तो तकरीबन साढ़े 12 बजे हालात में कुछ सुधार हुआ। 


रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर सड़कों पर वाहनों की संख्या सामान्य से अधिक थी। एक-दूसरे से पहले निकलने की हड़बड़ी की वजह से चौपुला पर वाहन बुरी तरह से फंस गए थे, जिस वजह से जाम लग गया। लोगों को जाम की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। 
पीके सिंह,थानाध्यक्ष, गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed