फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   463 crore dues of farmers, notice to sugar mills

किसानों का 463 करोड़ बकाया, भुगतान में आनाकानी, चीनी मिलों को नोटिस00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
463 crore dues of farmers, notice to sugar mills
अमरोहा। चीनी मिलों में पेराई बंद हो गई है किसानों का चीनी मिलों पर 462.76 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। भुगतान नहीं करने पर चीनी मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं। भुगतान नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

किसानों ने आस पास के जिलों की चीनी मिलों में गन्ने की आपूर्ति की। क्रय केंद्रों के सहारे 471.42 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी हुई है। राज्य समर्थित मूल्य (एसएपी) के अनुसार गन्ने की कीमत 1,509.45 करोड़ रुपये हो रही है लेकिन गन्ना विभाग के अनुसार, 14 दिन पूर्व राज्य समर्थित मूल्य (स्टेट एडवाइजरी प्राइस) के अनुसार, यह रकम 1,406.99 करोड़ रुपये है। इसके चलते चीनी मिलों पर 462.74 करोड़ रुपये बकाया हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चीनी मिलों को भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए है, लेकिन चीनी मिलें आनाकानी कर रही हैं। किसान नेताओं ने कुछ दिन पहले डीएम उमेश मिश्र से मुलाकात की। उनसे भुगतान नहीं करने का मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

चीनी मिल------------बकाया
धनौरा----------------173.87
अगवानपुर-----------71.50
गजरौला-हसनपुर----64.51
चंदनपुर--------------36.74
असमौली------------31.02
करीमगंज-----------27.22
बेलवाड़ा-------------22.73
स्योहारा-------------18.98
मिलक नारायणपुर---9.95
धामपुर---------------4.85
रानी नांगल-----------1.34
चीनी मिलों ने किसानों का 471.42 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी की है। भुगतान में चीनी मिलें मनमानी कर रही हैं। उन्हें नोटिस जारी किया गया है। भुगतान में तेजी नहीं आने पर कार्रवाई की जाएगी। हेमेंद्र प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed