फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   45 lakh rupees loot crimnal arrested

45 लाख रुपए के सोने की लूट में युवती समेत दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
45 lakh rupees loot crimnal arrested
मंडी धनौरा/चुचैला कलां (अमरोहा)। लगभग चार माह पहले तमिलनाडु राज्य में 45 लाख रुपये कीमत के सोने की लूट के मामले में वहां की पुलिस ने चुचैला कलां गांव में छापा मारकर एक युवती और अटैची चोर को दबोच लिया है। तमिलनाडु पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर तमिलनाडु ले गई है। तमिलनाडु पुलिस की इस कार्रवाई से गांव के अटैची चोरों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

देशभर में अटैची चोरों के लिए कुख्यात गांव चुचैला कलां में गुरुवार की देर रात तमिलनाडु पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने छापा मारकर गांव निवासी एक अटैची चोर आस मोहम्मद व चोरी का सोना खरीदने की आरोपी युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। जानकारी के अनुसार लगभग चार माह पहले तमिलनाडु के जनपद सियागगा के थाना देवकोलाई क्षेत्र में आस मौहम्मद ने एक बस में सवार महिला का बैग चोरी कर लिया था। उसमें लगभग 45 लाख रुपये का सोना था। वहां के थाने से आई महिला पुलिस निरीक्षक मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि इस घटना के कुछ दिन बाद ही पीड़ित महिला की सदमे से मौत हो गई थी। बस में लिए जाने वाले पहचान पत्र से आस मौहम्मद की पहचान हो गई थी। उसके खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आस मौहम्मद ने चोरी का सोना गांव के ही एक सर्राफ को बेच दिया था। यह सर्राफ चार माह पहले ही जेल होकर आया था। कोयंबटूर पुलिस ने इस सर्राफ को चोरी का सोना खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया था। प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात तमिलनाडु पुलिस ने उनसे संपर्क कर पुलिस फोर्स की मांग की थी। तमिलनाडु पुलिस आस मौहम्मद व सर्राफ की पुत्री को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

युवती अटैची चोरों को फंडिंग करती है
चुचैला कलां। आरोप है कि तमिलनाडु पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई युवती गांव के अटैची चोरों को सोना चोरी करने की वारदात को अंजाम देने के लिए फंडिंग करती थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अटैची चोर सारा सोना इस सर्राफ को ही बेचते थे। इस कार्य में उसकी पुत्री भी शामिल रहती थी। एक पुलिसकर्मी ने अपना नाम नहीं प्रकाशित करने के अनुरोध पर बताया कि तमिलनाडु पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में युवती ने अटैची चोरों को फंडिंग करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed