फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अमावस्या पर स्नान आज, ब्रजघाट में लग सकता है जाम

अमावस्या पर स्नान आज, ब्रजघाट में लग सकता है जाम

Sun, 23 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमावस्या पर स्नान आज, ब्रजघाट में लग सकता है जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला।
श्रावण मास की अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए रविवार को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इससे ब्रजघाट हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती है। जाम से निजात के लिए शनिवार शाम से ही हाईवे के कटों को बंद कर दिया गया। साथ ही भक्तों की सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

श्रावण माह अमावस्या पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा में स्नान करते हैं। श्रावण मास की अमावस्या इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन हरियाली व्रत भी रखा जाता है। गंगा में स्थान के लिए मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों से श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते हैं। जानकारों के मुताबिक सावन माह की अमावस्या पर गंगा में स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र दान करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं। रविवार को गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के अलावा कांवड़ियों की भी काफी भीड़ ब्रजघाट में रहेगी। क्योंकि सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पहले से वन-वे हाईवे होने की वजह से एक साइड वाहन चलेंगे। श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या एक साइड बढ़ने से जाम की स्थिति बन सकती है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा ना लग पाए इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। हाईवे पर बने सभी कटों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed