{"_id":"61a28470296103053c67d939","slug":"4-dengue-patients-232-fever-patients-found-jpnagar-news-mbd410848612","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 4, बुखार के 232 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 4, बुखार के 232 मरीज मिले
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। शनिवार को जांच के दौरान डेंगू के 4 और बुखार के 232 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 148 केंद्रों पर 12650 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है।
नवंबर माह के आखिरी दौर में डेंगू और बुखार प्रकोप कम हो रहा है। शनिवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी में 3309 मरीज देखे गए। इनमें डेंगू के 4, बुखार के 232, डायरिया के 23, टाइफाइड के 2 मरीज सामने आए हैं। कोविड-19 जांच के लिए 873 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही डेंगू पर काबू पा लिया जाएगा। उधर, कोरोना टीकाकरण के लिए जनपद में 148 केंद्र बनाए गए। जिसमें 34100 लोगों के लिए टीके का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 12650 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
तहसील में टीकाकरण शिविर लगाकर 50 कर्मचारियों को लगाया टीका
मंडी धनौरा। तहसील पर शिविर का आयोजन कर 50 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। एसडीएम ने लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की है।
उप जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टीकाकरण को लेकर शिविर लगाया गया। जिसमें 20 लोगों को पहली डोज व 30 को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराने की अपील की। इस मौके पर राजेश कुमार, श्याम सिंह, डालचंद, राजीव शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद