फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   3649 Waqf properties in the district, only 714 uploaded on the Umeed portal

Amroha News: जिले में 3649 वक्फ सम्पत्तियां, उम्मीद पोर्टल पर सिर्फ 714 ही अपलोड

Wed, 03 Dec 2025 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 03 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
3649 Waqf properties in the district, only 714 uploaded on the Umeed portal
अमरोहा। उम्मीद पोर्टल पर अमरोहा जिले की वक्फ संपत्तियों का ब्योरा अपलोड नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि शिया और सुन्नी की 3649 वक्फ संपत्तियों में से सिर्फ 714 का विवरण ही पोर्टल पर अपलोड हो पाया है।
विज्ञापन

इससे साफ है कि संपत्तियों का विवरण अपलोड करने में लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने भी वक्फ बाय यूजर समेत सभी वक्फ संपत्तियाें का अनिवार्य पंजीकरण के लिए समय बढ़ाने से इन्कार कर दिया है, जिसके बाद अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। वक्फ संपत्तियों के मुतवल्ली, सचिव, प्रशासक व प्रबंध समिति के पदाधिकारी भी परेशान है। आंकड़ों की बात करें तो अमरोहा जिले में लगभग 1799 सुन्नी और 1850 शिया वक्फ संपत्तियां है। केंद्र सरकार ने शिया और सुन्नी वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है। एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तीकरण दक्षता और विकास (उम्मीद) अधिनियम लागू होने से इस कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन ने वक्फ संपत्तियां को विवरण उम्मीद पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए सुन्नी व शिया वक्फ के मुतवल्ली, सचिव, प्रशासक व प्रबंध समिति को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसकी अंतिम तिथि पांच दिसंबर है। बावजूद इसकी संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। स्थिति यह है कि 1799 सुन्नी वक्फ संपत्तियाें में से 134 का अपलोड करने का कार्य प्रोसेस में है। जबकि 351 संपत्तियों का विवरण अपलोड करके सबमिट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह सुन्नी वक्फ की केवल 485 संपत्तियाें का विवरण ही अपलोड हो सका हैं। जबकि 1850 शिया वक्फ संपत्तियाें में से केवल 171 संपत्तियों का विवरण अपलोड करके सबमिट किया जा चुका है। जबकि 58 संपत्तियों का विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया प्रोसेस में है और इस तरह सिर्फ 229 शिया वक्त संपत्तियों का विवरण ही अपलोड हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed