फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   350 transformers scorched in the June heat.

Amroha News: जून के ताप में झुलस गए 350 ट्रांसफार्मर

Tue, 30 Jun 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 30 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
350 transformers scorched in the June heat.
अमरोहा। भीषण गर्मी और ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए बिजली निगम कूलर और पानी का सहारा ले रहा है। इसके बाद भी जून माह में ओवरलोडिंग के चलते 350 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं, जबकि प्रतिदिन 15 से 20 ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। शहर में प्रतिदिन चार से पांच घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में आठ से दस घंटे बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात कलक्ट्रेट, गुलड़िया बिजलीघर से ओवरलोड के कारण एक घंटे भी लगातार आपूर्ति नहीं हो सकी। बार-बार बिजली गुल होने से भीषण गर्मी व उमस में लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बिजली कटने के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी पूरी तरह चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। नतीजतन कूलर और एसी कुछ ही देर में बंद हो जाते हैं। भीषण उमस के कारण घरों के अंदर रहना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग राहत के लिए छतों और घरों के बाहर जाने को मजबूर हैं, लेकिन वहां भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही। अमरोहा शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बिजली संकट बना हुआ है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद बिजली निगम समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन


--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय आपातकालीन बिजली कटौती
बिजली विभाग के अनुसार अमरोहा, नौगावां सादात, गजरौला और हसनपुर डिवीजनों में कंट्रोल के निर्देश पर रात के समय आपातकालीन बिजली कटौती की जा रही है। जूनियर इंजीनियर ऋषिदेव शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी और ओवरलोड के कारण जून में 350 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं, जिनमें अधिकांश सिंचाई कार्य से जुड़े ट्रांसफार्मर हैं।
कंट्रोल रुम में रोजाना आ रही 80 शिकायतें
अमरोहा। ऊर्जा निगम ने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधीक्षण अभियंता कार्यालय में एक कंट्रोल रुम बनाया है। जिसका नंबर 9193331320 है। अगर किसी उपभोक्ता को किसी प्रकार की परेशानी हो तो वह कंट्रोल रुम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। गर्मी के मौसम में रोजाना करीब 80 शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। ज्यादातर बिजली कटौती और आपूर्ति न मिलने की आ रही हैं।


....
फसलों की सिंचाई पर असर
पर्याप्त बिजली न मिलने की वजह से फसलों की सिंचाई पर भी संकट खड़ा हो रहा है। गांवों में घरेलू बिजली की समस्या भी हो रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों तो अपना समय जैसे-तैसे काट ही लेते हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या फसलों की सिंचाई की आ रही है। इस समय गन्रा और चारे को पानी की जरुरत है।

....
शेड्यूल
जिला मुख्यालय 24 घंटे
तहसील साढ़े 18 घंटे
ग्रामीण क्षेत्र 18 घंटे
....
कटौती
सुबोधनगर 2 घंटे
जोया 5 घंटे
डिडौली 7 घंटे
चुबका 6 घंटे
पूरनपुर 6 घंटे
सिबौरा 6 घंटे
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कटौती की वजह से ओवरलोड और लाइनों में छोटे-छोटे फाल्ट आना है। जब ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने लगते हैं तो कटौती करनी पड़ती है।
......
कंट्रोल के आदेश पर जिले भर में इमरजेंसी कटौती की जा रही है। ज्यादातर रात में कटौती हो रही है। हालांकि प्रयास यही रहता है कि उपभोक्ताओं को गर्मी में निर्बाध रुप से बिजली आपूर्ति मिल सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि घर में लगे सभी उपकरणों को एक साथ न चलाएं। इससे लोड एक साथ पड़ता है। -आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed