फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   3241 cases settled in National Lok Adalat, fine recovered

Amroha News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 3241 वाद, वसूला जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
3241 cases settled in National Lok Adalat, fine recovered
अमरोहा। जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94,837 वाद लगाए गए। जिसमें से 73,054 विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय में कुल 3241 वादों का निस्तारण किया गया है। वहीं सभी तहसीलों व राजस्व न्यायालयों के कुल 1515 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्ष, जिला जज जफीर अहमद ने शुरूआत की। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94837 वाद लगाए गए। जिसमें से 73054 विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया। जिला न्यायालय में कुल 3241 वादों का निस्तारण किया गया है। जिसमें 2515 फौजदारी के वादों का निस्तारण करते हुए 48 हजार 550 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल हुए। एनआई एक्ट धारा 138 के 3 वादों का निस्तारण किया गया। विद्युत अधिनियम के 512 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय संजय कुमार द्वितीय द्वारा पारिवारिक मामलों के 109 वादों का निस्तारण करते हुए एक करोड़ 38 लाख 65 हजार 500 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। सिविल के 100 वादों का निस्तारण किया गया एवं उपभोक्ता फोरम के द्वारा प्री-लिटिगेशन के 5 मामलों काे निस्तारण करते हुए 2 लाख 84 हजार 169 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। 68,293 विभिन्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन वादों (बैंकों के ऋण वसूली वाद, दूर संचार के वाद, एआरटीओ के चालान, पुलिस के चालान आदि) का निस्तारण करते हुए कुल 3 करोड़ 17 लाख 47 हजार 827 रुपये वसूले गए। जनपद की सभी तहसीलों व राजस्व न्यायालयों के कुल 1515 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान संजय वीर सिंह, तृप्ता चौधरी, कपिला राघव, सूर्य प्रकाश सिंह, कुसुमलता, संजय कुमार चतुर्थ, निशांत शैव्य, ईश्वर सिंह, स्वपन दीप सिंघल, डॉ. सुरेश कुमार, सीजेएम अमर प्रताप चौधरी समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed