फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   32 people reached Amroha from abroad in five days, samples of 28 were done, four missing

पांच दिन में विदेश से अमरोहा पहुंचे 32 लोग, 28 के कराए सैंपल, चार लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
32 people reached Amroha from abroad in five days, samples of 28 were done, four missing
अमरोहा। दक्षिण अफ्रीका समेत तीन देशों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप (वेरिएंट) मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विदेश से आने वालों की आरटी पीसीआर जांच कराई जा रही है। जिले में अब तक 32 लोग विदेश से आए हैं। इनमें से स्वास्थ्य विभाग ने 28 लोगों को को तलाश कर जांच कराई गई है। सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव है। लेकिन चार लोग ऐसे भी लोग हैं, जो लापता है। विभागों उन्हें तलाश नहीं कर सका है। उनके नंबर भी बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना में कोरोना वायरस का नए वेरिएंट बी.1.1.529 सामने आया है, जो बेहद गंभीर है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। विदेश आने वाले हरके व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। पिछले पांच दिन में यूके, अमेरिका, दुबई सहित कई देशों से 32 लोग आए हैं। इसमें 28 लोगों से संपर्क कर उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई हैं। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष चार लोगों का कोई पता नहीं चल सका है। उनका नंबर बंद हैं। फिलहाल सर्विलांस टीम द्वारा उनकी भी तलाश की जा रही है। इसके अलावा सभी लोगों से बीमारी या कोरोना के लक्षण को लेकर फोन पर संपर्क किया जा रहा है। आगे भी विदेश से आने वालों पर नजर बनाई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक अगर विदेश से आने वाला कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है तो उसकी नए वेरिएंट से संबंधित जांच कराई जाएगी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वालों को चौदह दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। फिलहाल जिले में इन तीनों देशों से कोई व्यक्ति नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बरती जा रही सावधानी
अमरोहा। कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी और मास्क पहनना अनिवार्य है। लेकिन लोग बाजार में बिना मास्क के निकल रहे हैं। यहां तक कि शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। सैनिटाइजर का उपयोग भी नहीं किया जा रहा है। जिला के हालात ठीक हैं यह सभी के लिए अच्छी बात है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं हैं। इसलिए सावधानियां बरतने की जरूरत हैं। घर से निकले पर मास्क जरूर लगाएं। स्वास्थ्य गड़बड़ लगने पर योग्य चिकित्सकों की सलाह लें। संवाद
इन बुरी आदतों से रहें दूर, स्वास्थ्य रहेगा मजबूत
अमरोहा। सिगरेट, शराब, बीड़ी, तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थों की लत शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है। कोरोना के कई मामलों में यह सामने आया था कि इन बुरी लतों के शिकार लोगों के लिए संक्रमण और भी बुरी स्थिति साथ लेकर आया। इससे फेफड़ों को नुकसान पहुंचने के अलावा इम्युनिटी पर भी बुरा असर पड़ा। इतना ही नहीं इससे उनके ठीक होने में भी बाधा आई। इसलिए इन बुरी आदतों से दूर रहें। संवाद

873 लोगों की हुई जांच
अमरोहा। जिला अस्पताल समेत जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच कराई जा रही हैैं। शनिवार को भी 873 लोगों की जांच कराई गई। इसमें कोई भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed