फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   डाटा अपलोड करने को लेकर पालिका में भिड़े कर्मचारी- मारपीट, हंगामा

डाटा अपलोड करने को लेकर पालिका में भिड़े कर्मचारी- मारपीट, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
डाटा अपलोड करने को लेकर पालिका में भिड़े कर्मचारी- मारपीट, हंगामा
अमरोहा। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्रों का डाटा कंप्यूटर पर अपलोड कराने को लेकर नगर पालिका के कर्मचारियों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। करीब दस मिनट तक पालिका परिसर अखाड़ा बना रहा है। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने मामला शांत कराया। दोनों पक्ष कोतवाली में तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्रों के फार्म भरवाने का कार्य चल रहा है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे नगर पालिका सभागार में लिपिक कौशल गुप्ता व कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार कंप्यूटर पर डाटा अपलोड करने का काम कर रहे थे। इस बीच नगर पालिका के स्वास्थ्य बाबू उमाशंकर पहुंच गए। इस दौरान उमाशंकर ने कुछ फार्म अपलोड करने के लिए कहा। इसी को लेकर डाटा ऑपरेटर दीपक कुमार के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष ने डंडा उठाकर मारने का प्रयास भी किया। हंगामा होने की स्थिति में पालिका के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। दोनों को समझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन मामला शांत नहीं हो पाया। करीब दस मिनट तक पालिका परिसर अखाड़ा बना रहा है। धक्कामुक्की एवं खूब हाथापाई भी हुई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। बाद में कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया। देर शाम तक किसी भी पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी। हालांकि तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed