{"_id":"5b5a1e0f4f1c1bac7d8b4dbf","slug":"31532632591-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थगित करनी पड़ी क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थगित करनी पड़ी क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। क्षेत्र पंचायत गजरौला की बैठक गुरुवार को होनी तय थी लेकिन पर्याप्त सदस्यों के नहीं पहुंचने से बैठक को स्थगित कर दिया गया। उधर, कई सदस्यों ने सूचना नहीं करने की बात कही। अब अगले महीने ही क्षेत्र पंचायत की बैठक हो सकेगी।
गुरुवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक होनी थी जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। ब्लॉक प्रमुख सहित अधिकारी भी समय पर पहुंच गए। काफी देर तक सदस्यों की संख्या पूरी नहीं हुई। बताया गया कि कुछ बीडीसी बारिश के कारण नहीं आ सके। कई सदस्यों ने सभागार में पहुंचकर बताया कि उन्हें बैठक की जानकारी नहीं दी गई है। आरोप लगाया कि बैठक के एजेंडे को भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में इन सदस्यों ने बैठक में भाग लेने से इनकार कर दिया। हालांकि सदस्यों ने कोई हंगामा वगैरह नहीं किया। बताया गया कि बैठक में क्षेत्र की तमाम समस्याओं पर चर्चा की जानी थी। प्रस्तावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाता। सदस्यों का कॉलम पूरा नहीं होने से बैठक को स्थगित कर दिया गया। उधर, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी उर्फ लालू ने बताया कि मौसम खराब होने से कुछ सदस्य नहीं पहुंच पाए। कुछेक को सूचना देरी से मिली। खंड विकास अधिकारी ने सूचना देने की जिम्मेदारी सचिवों को सौंपी थी। अब अगले महीने बैठक की जाएगी।