{"_id":"5b5238a24f1c1b4e748b61dc","slug":"31532115106-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने स्कूल के भवन का निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने स्कूल के भवन का निर्माण रुकवाया
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। गजरौला में हाईवे किनारे हस्तिनापुर वन्य जीव विहार क्षेत्र में बिना अनुमति हो रहे स्कूल भवन के निर्माण को वन विभाग की टीम ने रुकवा दिया। वहीं वन विभाग ने स्कूल स्वामी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी हसनपुर सुभाष चौधरी पुलिस बल को साथ लेकर गजरौला के औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। यहां हाईवे किनारे डीपीएस स्कूल का निर्माण हो रहा था। जिसे टीम ने रुकवा दिया। गौरतलब है कि हस्तिनापुर वन्य जीव विहार के क्षेत्र में वन विभाग की एनओसी के बिना कोई निर्माण नहीं हो सकता। इस स्कूल के निर्माण करने पर पहले भी वन विभाग ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए सड़क की ओर खाई खोद दी थी। लेकिन स्कूल स्वामी ने दूसरे रास्ते से निर्माण सामग्री लाकर निर्माण फिर शुरु कर दिया। निर्माण होने की सूचना पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। स्कूल निर्माण में लगे लोगों से एनओसी मांगी। लेकिन उक्त लोग एनओसी नहीं दिखा सके। बिना एनओसी के निर्माण कार्य करने पर वन रक्षक राजवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर स्कूल स्वामी डां सुभाष सिंघल निवासी मुरादाबाद के खिलाफ धारा 26/3 और 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। हसनपुर रेंजर सुभाष चौधरी ने बताया कि वन्य जीव विहार क्षेत्र में बिना विभागीय एनओसी के निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। पहले भी स्कूल भवन का निर्माण होने पर नोटिस जारी किया गया था। वहीं एसडीओ एके सिंह ने बताया कि स्कूल के भवन का निर्माण पहले भी रोका गया था। जानकारी मिलने पर शुक्रवार को फिर से पुलिस को साथ लेकर निर्माण रुकवाया गया है।