{"_id":"5b4f95a94f1c1b49748b5a0a","slug":"31531942313-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव वासीपुर में बीते रविवार की रात हुई नगमा की मौत के सिलसिले में पिता ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नगमा की मौत नब्बे फीसदी जलने से हुई थी।
गांव वासीपुर निवासी सलमान का निकाह एक साल पहले थाना सैदनगली के गांव ढबारसी निवासी अख्तर की बेटी नगमा के साथ हुआ था। सलमान दिल्ली में नौकरी करता है। वारदात के समय घर पर सलमान की मां मौजूद थी। बीते रविवार की रात नगमा बुरी तरह जल गई थी। उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के लिए बाहर ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि दो दिन तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। बुधवार को नगमा के पिता अख्तर ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी बेटी की जलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में पति सलमान, भांजी नफीसा, जेठ अफसर व जेठानी परवीना के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है।