फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   3,087 candidates appeared in the trained graduate examination, 484 made the distance

प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा में शामिल हुए 3,087 अभ्यर्थी, 484 ने बनाई दूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
3,087 candidates appeared in the trained graduate examination, 484 made the distance
अमरोहा। प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा में दाखिले के लिए शनिवार को अभ्यर्थी शामिल हुए। सुबह और शाम दोनों पालियों में कुल 484 अभ्यर्थियों ने दूरी बना ली। प्रशासनिक अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। आठ अगस्त को सुबह की पाली में हिंदी और गणित समेत कई विषय की परीक्षा होगी। इसके लिए कुल 4,170 अभ्यर्थियों का पंजीयन हुआ है। नकल विहीन परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहेंगे। उत्तर पुस्तिका को सील कर सुरक्षित भिजवाया गया।
विज्ञापन

जिले में प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा के लिए दो दिन की विभिन्न विषयों की परीक्षा के लिए कुल 7,741 अभ्यर्थी का पंजीयन है जिसमें पहले दिन 3,571 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3,087 ने परीक्षा में शामिल हुए। सुबह की पाली में चार परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज को बनाए गया था। सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरु हुई इसमें गृह विज्ञान, चित्रकला, संस्कृत और विज्ञान की परीक्षा में अभ्यर्थी शामिल हुए। दोपहर 12 बजे परीक्षा का दौर मुकम्मल हुआ, जिसमें कुल 1,628 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1,411 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 217 ने अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। वहीं शाम की पाली में अंग्रेजी, वाणिज्य, जीव विज्ञान और सिलाई कढ़ाई की परीक्षा हुई। शाम को परीक्षा केंद्रों में कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज का नाम और जुड़ गया। कुल 1,943 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1,676 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 267 ने परीक्षा से दूरी बना ली। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने एकेके इंटर कॉलेज में परीक्षा का जायजा लिया। केंद्र प्रभारी को नकल विहीन परीक्षा के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed