{"_id":"677c35234aaa5e38c906eab4","slug":"286-waqf-properties-in-dhanora-tehsil-team-did-verification-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-132087-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धनौरा तहसील में 286 वक्फ संपत्तियां, टीम ने किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धनौरा तहसील में 286 वक्फ संपत्तियां, टीम ने किया सत्यापन
Tue, 07 Jan 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
धनौरा तहसील क्षेत्र में वक्फ की 286 संपत्तियां पाईं। राजस्व विभाग की टीम यह सत्यापन कर रही है कि वक्फ संपत्तियों में सरकारी जमीन पर कितनी हैं। उन पर दुकानों, मस्जिदों, ईदगाहों का सत्यापन किया जा रहा है। संबंधित से अपने अभिलेख मुहैया कराने को कहा है।
जिला प्रशासन ने एसडीएम को उनके तहसील क्षेत्र में वक्फ संपत्तियों के सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों का पता लगाने और उनका सत्यापन कराने के साथ ही जानकारी कराएं कि उस संपत्ति की मौजूदा स्थिति क्या है। कहीं वक्फ संपत्ति के नाम पर किसी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा तो नहीं किया गया है। उस पर दुकान बनी हैं या मस्जिद व ईदगाह। साथ ही कब्रिस्तानों की संख्या और कहां-कहां हैं, यह भी पता लगाने और सत्यापन कराने को कहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर धनौरा तहसील क्षेत्र में लेखपालों को लगाया गया। जबकि नगर क्षेत्रों में पालिका को यह जिम्मेदारी सौपी गई। अभी तक राजस्व विभाग की टीम और पालिका ने 286 वक्फ संपत्तियों का सत्यापन किया है। जिसके बाद संपत्तियों के मुतवल्लियों से अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है।
- तहसील क्षेत्र में वक्फ संपत्तियों की जांच करने के साथ ही उनका सत्यापन कराया जा रहा है। सभी विभागों से कहा गया है कि उनके पास जो संपत्तियां हैं, उनके अभिलेख उपलब्ध कराएं। राजस्व विभाग की टीम भी काम कर रही है।- चंद्रकांता, एसडीएम मंडी धनौरा