फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   27 lakh new plantation

27 लाख पौधे लगाने का नया लक्ष्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
27 lakh new plantation
अमरोहा। जनपद को हराभरा बनाने के लिए इस वर्ष फिर पौधारोपण के लिए शासन से नया लक्ष्य मिला है। जिलेभर में करीब 27 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसमें 12 लाख पौधे अकेला वन विभाग लगाएगा। जबकि 15 लाख पौधे अन्य विभाग लगाएंगे। पौधारोपण जुलाई में होगा। खास बात यह है कि पौधारोपण का नया लक्ष्य तो मिला गया, लेकिन जिम्मेदारों को पहले रोपे गए पौधों की सुध नहीं है। देखरेख के अभाव में पूर्व में रोपे गए पौधे सूख जाते हैं। इससे पौधरोपण का उद्देश्य सही मुकाम तक नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन

शासन हर साल जिले को पौधारोपण का लक्ष्य देता है। पिछले साल जिला प्रशासन ने 31 लाख से पौधे रोपित किए गए थे। इसमें 12 लाख 76 लाख पौधे अकेले वन विभाग ने लगाए थे। पौधरोपण में हर विभाग को शामिल किया जाता है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले चार लाख पौधे कम लगाने का लक्ष्य मिला है। इस साल फिर जिले को 27 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। इसमें करीब 12 लाख पौधे वन विभाग लगाएगा। जबकि 15 लाख पौधे रोपने की जिम्मेदारी दूसरे विभाग दी जाएगी। विभागों के अलावा सामाजिक संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों को भी इस अभियान में शामिल किया जा रहा है। डीएफओ (डिविजन फोरेस्ट ऑफिसर) रमेश चंद ने बताया कि पौधों की नर्सरी तैयार करने की जद्दोजहद शुरू कर दी है। उद्यान विभाग भी अपनी नर्सरी में पौधरोपण के लिए पौध तैयार करेगा। बरसात से पहले ही चयनित स्थानों पर मनरेगा श्रमिकों द्वारा गड्ढे खुदवा लिए जाएंगे। बारिश शुरू होते ही पौधरोपण शुरू कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि जनपद में हरियाली के लिए हर साल पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में वह सूख जाते हैं। बिजनौर रोड, जोया या कैलसा रोड किनारे कहीं पर भी रोपे गए पौधे दिखाई नहीं देते है। हां किसानों के खेत में खड़े पेड़ जरूर दिखाईं पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed