फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   25% mangoes fell due to storm, traders lost their sleep

आंधी से गिरा 25 फीसदी आम, कारोबारियों की उड़ी नींद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
25% mangoes fell due to storm, traders lost their sleep
अच्छे उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे आम कारोबारियों-किसानों की उम्मीदों पर मौसम के बिगड़े मिजाज ने पानी फेर दिया। सोमवार शाम को आई आंधी में छोटे-छोटे कच्चे आम पेड़ों से गिर गए। इससे बागों में कच्चे आम के ढेर लग गए। करीब 25 फीसदी आम गिरने से खराब हो गया। छोटा होने की वजह से इन आमों को खरीदार भी नहीं मिल रहे हैं। आम कारोबारियों और किसानों को बाजार में औने पौने दाम में इसे बेचना पड़ रहा है। इससे कारोबारियों-किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद में बड़े पैमाने पर आम की बागवानी की जाती है। अमरोहा का आम जनपद के अलावा विदेशों में भेजा जाता है। ऑन डिमांड विदेशों को आम की सप्लाई की जाती है। इस बार आम की बंपर पैदावार की उम्मीद है, लेकिन सोमवार की शाम मौसम के बिगड़े मिजाज ने उत्पादकों को भयभीत कर दिया है। इसी तरह मौसम के तेवर खराब रहे तो आम का सही सलामत बाजार में पहुंचाया जाना मुश्किल होगा। फिलहाल, आंधी ने पेड़ों से काफी अमिया और छोटे आम गिरा दिए हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान बताया जा रहा है। आम कारोबारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस बार पेड़ों पर बोर अच्छा आया था। लेकिन अचानक सभी झड़ गया। पेड़ों पर बहुत कम आम बचा है। लेकिन लगातार आंधी से आम को काफी नुकसान हो रहा है। सोमवार की रात भी कच्चा आम पेड़ों से झड़ गया। उनका कहना है कि अभी आम छोटा होने से आम का पाल नहीं लगाया जा सकता है। अचार आदि में भी आम का प्रयोग नहीं हो पाएगा। क्योंकि पेड़ से जमीन पर गिरने से यह आम खराब हो जाता है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया इस समय आम के लिए आंधी बेहद नुकसान दायक है। आंधी से करीब 25 फीसदी नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed