फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   25 couples tied the knot in a mass ceremony

सामूहिक समारोह में वैवाहिक बंधन में बंधे 25 जोड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
25 couples tied the knot in a mass ceremony
हसनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हसनपुर क्षेत्र के 25 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधकर एक-दूजे के हुए। विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने को आशीर्वाद देकर नवविवाहित जोड़ों को कोरोना से बचाव को वैक्सीन लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

नगर के मैथिली गार्डन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हसनपुर ब्लॉक के 10 जोड़े, गंगेश्वरी ब्लॉक के 10 जोड़े और उझारी नगर पंचायत के पांच जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कुल 25 जोड़ों में 5 जोड़े मुस्लिम रहे। हिंदू जोड़ों को हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान आशीर्वाद देते हुए विधायक ने कहा कि सुख और दुख में एक दूसरे का साथ देना ही दांपत्य जीवन की असली परीक्षा होती है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी विजय शंकर, भाजपा मंडल महामंत्री महेश खडगवंशी, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, अजयपोल, विक्रम महंत, खंड विकास अधिकारी रोहिताश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed