फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   228 schools will be integrated, children will study in other schools

Amroha News: 228 स्कूलों का होगा एकीकरण, दूसरे स्कूलों में पढ़ेंगे बच्चे

Wed, 02 Jul 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 02 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
228 schools will be integrated, children will study in other schools
अमरोहा। अपर्याप्त छात्र संख्या वाले स्कूलों को पास के स्कूलों में एकीकरण करने की कवायद लगातार चल रही है। जिले में कुल 228 परिषदीय स्कूलों के एकीकरण के आदेश जारी किए जा चुके हैं। यानी 228 स्कूलों के बच्चे अब एकीकृत किए गए नजदीक के स्कूलों में शिक्षा लेंगे।
विज्ञापन

फिलहाल बेसिक शिक्षा के अधीन जिले में 1266 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें 786 प्राथमिक, 185 उच्च प्राथमिक और 295 कंपोजिट विद्यालय हैं, लेकिन आने वाले समय में स्कूलों का यह आंकड़ा इतिहास में दर्ज हो जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप कम व अपर्याप्त छात्र संख्या वाले स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में एकीकृत किया जा रहा है। यानी ऐसे स्कूली के बच्चे अब नजदीकी दूसरे स्कूलों में शिक्षा लेंगे। यहां के अध्यापकों को भी उसी स्कूल में जाना होगा।
विज्ञापन

शिक्षा को अधिक प्रभावी करने के लिए सरकार ने कम संख्या वाले स्कूलों को नजदीक के स्कूलों में एकीकरण किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए संबंधित ब्लॉक के बीईओ को प्रस्ताव दिए जाने के लिए निर्देश दिए गए थे। शुरुआती चरण में पहले 41 स्कूलों का प्रस्ताव मिला था, जिनके नजदीक के स्कूलों में एकीकरण किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए थे। इसके अलावा मंगलवार को 187 स्कूलों के एकीकरण के आदेश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पहले दिन बच्चों को दी गई जानकारी
एकीकरण होने के बाद बच्चों को अब दूसरे स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचना होगा। हालांकि, मंगलवार को पहले दिन बच्चे अपने उसी स्कूल में पहुंचे। जहां शिक्षकों द्वारा बच्चों व उनके अभिभावकों को दूसरे स्कूल के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि धीरे-धीरे सभी बच्चों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
----
जैसे-जैसे मिलेंगे प्रस्ताव, कम होती जाएगी संख्या
फिलहाल जिले में स्कूलों की संख्या 1266 है, लेकिन जैसे-जैसे अपर्याप्त छात्र संख्या वाले स्कूलों के प्रस्ताव मिलते जाएंगे, वैसे ही ऐसे स्कूलों के एकीकरण के आदेश भी जारी होते रहेंगे।
----
खाली हुए स्कूलों में तैयार होंगी बाल वाटिका
एकीकरण के बाद खाली हुए स्कूलों का प्रयोग आंगनबाड़ी केंद्रों की बाल वाटिका के रूप में किया जाएगा। इन केंद्रों को आंगनबाड़ी केंद्रों की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा जहां छह साल तक के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षित किया जा सकेगा। बाल वाटिका में खेलकूद के सामान और लाइब्रेरी की व्यवस्था भी होगी।

---
शासन के निर्देश पर स्कूलों के एकीकरण अथवा पेयरिंग की प्रक्रिया चल रही है। जिले में अभी तक 228 स्कूलों के एकीकरण के आदेश जारी किए जा चुके हैं। प्रस्ताव मिलने पर अन्य स्कूलों के एकीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। मंगलवार को पहले दिन बच्चों को इस बाबत जानकारी भी दी गई है।- डॉ. मोनिका, बीएसए
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed