फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   20pairs married

सामूहिक विवाह: पांच जोड़ों ने लिए अग्नि फेरे, 15 बोले कबूल है...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
20pairs married
अमरोहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कुल 20 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है। पांच जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लिए। धार्मिक कर्म कांड पूरे किए गए। इसके अलावा 15 जोड़ों के निकाह हुए। वधूओं को 10-10 हजार रुपये कीमत के उपहार मिला। इसके अलावा छह- छह हजार रुपये आवगभगत पर खर्च किया गया। वधूओं के बैंक अकाउंट में 35-35 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के बिजनौर रोड अतरासी तिराहा स्थित मैरेज हॉल में शनिवार को सामूहिक विवाह हुआ। शहर, नौगांवा सादात नगर क्षेत्र, जोया नगर और ब्लॉक क्षेत्र के वर-वधू आएं थे। मैरज हॉल में मौलवी ने निकाह कराया। कबूल है के बाद एक दूसरे को बधाई दी गई। इसके अलावा पुजारी ने पांडाल में हवन पूजन कराया। अग्नि के समक्ष पांच जोड़ों ने फेर लिए। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने आशीर्वाद दिया। कहा कि सामूहिक विवाह से लड़कियों की शादी में आसानी आ रही है। उन्होंने कहा कि औपचारिकता पूरी करने के बाद बैंक अकाउंट में 35-35 हजार रुपये भेज दिए जाएंगे। किसी को दौड़ भाग करने की जरुरत नहीं है। डीडीओ प्रदीप यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह का आयोजन एक अच्छा कदम है। नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। इस दौरान ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ संदीप कुमार, एडीओ पंचायत राजेंद्र सिंह के अलावा सभासद विकास विक्की टंडन, नूर फैजी, जब्बार और फजले चौधरी, प्रभारी कर अधीक्षक ओमवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक शैलेंद्र शर्मा, असद जमाल, जावेद अख्तर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed