फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सऊदी अरब सरकार के खिलाफ शिया समुदाय का प्रदर्शन

सऊदी अरब सरकार के खिलाफ शिया समुदाय का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब सरकार के खिलाफ शिया समुदाय का प्रदर्शन
अमरोहा। सऊदी अरब में शिया समुदाय के बेगुनाह 37 लोगों पर आतंकवाद होने के फर्जी मुकदमे लगाकर उनके सर कलम कर दिए गए थे। उसी के सिलसिले के विरोध में जिले के शिया समुदाय की अन्जुमन तहफ्फजे अजादारी संगठन ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इंटरनेशनल कानूनों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा और सऊदी अरब सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की निंदा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंजुमन तहफ्फजे अजादारी के तमामा पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सऊदी अरब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सौंपकर बताया कि अरब सरकार ने एक ही दिन में शिया समुदाय के 37 लोगों पर आतंकवाद के फर्जी मुकदमे लगाकर एक तरफा कार्रवाई करते हुए बेगुनाह लोगों के सर कलम कर दिए हैं। इतना ही नहीं 18 साल से कम उम्र के बच्चों की हत्या कर इंटरनेशनल कानूनों की धज्जियां उड़ाई हैं। अंजुमन तहफ्फजे अजादारी अरब सरकार की निंदनीय अवमानीय कार्रवाई को सरकारी आतंकवाद मानती है। हर आतंकवाद की खुले अंदाज में निंदा करती है। वो चाहे पुलवामा में सीआरपीएफ पर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित हमला, न्यूजीलैंड की मस्जिद में बेगुनाह नमाजियों को एक यहूदी द्वारा गोलियों से भून देना, या फिर श्रीलंका के चर्च में लोगों का नरसंहार। सऊदी अरब सरकार के जरिए बेगुनाह लोगों का सर कलम करना मानवता के विरुद्घ निंदनीय आतंकी कार्रवाई है। लिहाजा भारत सरकार सऊदी अरब सरकार की इस कार्रवाई को आतंकवादी कार्रवाई घोषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed