{"_id":"5b4f96e24f1c1b4b748b5bb7","slug":"201531942626-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे तीनों युवकों को एंटी रोमियो दल ने पकड़ लिया। बाद में बिना किसी कार्रवाई के परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बुधवार को छुट्टी होने के बाद छात्राएं अपने घर की ओर जा रही थी। तभी एक इंटर कॉलेज के पास तीन लड़कों ने सीटी बजानी शुरु कर दी। साथ ही छात्राओं पर कमेंट भी कसे। वहां गश्त कर रही एंटी रोमियो दल की सिपाहियों ने युवकों को टोका। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक युवक ने खुद को सेना में बताते हुए एंटी रोमिया की सिपाहियों पर रौब दिखाने की कोशिश की। बताया जाता है कि उक्त युवक की एंटी रोमियो दल से नोकझोंक भी हुई। बाद में पहुंची पुलिस तीनों युवकों को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों युवक छात्राओं को देखकर सीटी बजा रहे थे। इसे छेड़छाड़ नहीं कहा जाएगा। तीनों युवकों को चेतावनी देते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।