फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा- नरेश टिकैत

भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा- नरेश टिकैत

Sun, 15 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा- नरेश टिकैत
गजरौला। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों की आय दोगुनी करने के वायदा कर सत्ता में आई केंद्र व प्रदेश सरकार ने आय दोगुनों करने की बजाय किसानों का कर्ज दोगुना कर दिया। इसका जवाब देने के लिए किसान तैयार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह के पौत्र की सगाई में गजरौला स्थित एक होटल में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि चुनाव से पहले किसानों के साथ जो वायदे किए गए थे, उनमें से एक भी वायदा अभी तक पूरा नहीं किया गया। वादा पूरा करने की बात तो दूर वादों को पूरा करने की दिशा में काम ही शुरू नहीं किया गया। केंद्र और प्रदेश की सत्ता में काबिज होने से पूर्व किसानों की आय दोगुनों करने का वायदा किया गया था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। किसान जिस आर्थिक स्थिति में तब था अब उसकी आर्थिक स्थिति और भी बदतर हो गई है और इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। किसान इसका करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। किसानों के हित के लिए व्यापक स्तर पर संघर्ष शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed