फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   2.5 quantal polythinrecovered

नौबतखाना में ढाई क्विंटल पॉलिथिन बरामद, दो हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
2.5 quantal polythinrecovered
अमरोहा। प्लास्टिक जब्ती के लिए नौबतखाना में पहुंची टीम को गोदाम के बारे में जानकारी मिली। तहसीलदार के निर्देश पर टीम ने गोदाम के बारे मे जानकारी लिया। इसके बाद गोदाम का ताला तोड़वाया, जिसमें लगभग दो क्विंटल पॉलिथीन बरामद हुई। तहसीलदार के निर्देश पर प्लास्टिक को जब्त कर लिया गया। इस बीच पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सत्ताधारी दल से जुड़े लोग मामले को मैनेज करने में जुटे रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी को नौबतखाना में प्लास्टिक के ढेर के बारे में सूचना मिली। उन्होंने तहसीलदार को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। वह शाम लगभग चार बजे नौबतखाना में पहुंचे। उन्होंने दोना और पत्तल बेचने वाले दुकान में छापा मारा जिसमें नगर पालिका की कर और स्वास्थ्य अनुभाग की टीम ने लगभग 25 किलो प्लास्टिक जब्त किया। इसके बाद उन्हें एक गोदाम में पॉलिथीन के बारे में बताया गया। तहसीलदार अभय सिंह उक्त गोदाम में पहुंचे। उन्होंने आस पास के लोगों से गोदाम के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मकान मालिक को बुलाया गया। उनके निर्देश पर गोदाम को तोड़ा गया, जिसमें लगभग दो क्विंटल पॉलिथीन बरामद हुई। घटनाक्रम की मोबाइल से वीडियो बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed