{"_id":"67954c9a2443e9adc2017005","slug":"189-couples-got-married-in-hasanpur-minister-in-charge-gave-blessings-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133146-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में एक-दूजे के हुए 189 जोड़े, प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में एक-दूजे के हुए 189 जोड़े, प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद
Sun, 26 Jan 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव जोड़ों को आशीर्वाद देते प्रभारी मंत्री केपी मलिक, विधायक,
हसनपुर (अमरोहा)।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को 189 जोड़़ों की शादी हुई है। इनमें 120 हिंदू और 69 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री केपी मलिक, विधायक महेंद्र खडगवंशी, जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, डीएम निधि गुप्ता वत्स, पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी व ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर ने दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब गरीब बेटियों के मां-बाप को बेटियों की शादी की चिंता नहीं रहती। सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों की शादी कराई जा रही है। शनिवार को सुखदेवी इंटर काॅलेज के मैदान में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हसनपुर ब्लॉक, हसनपुर नगरपालिका, सैदनगली नगर पंचायत व उझारी नगर पंचायत के 189 जोड़ों की शादी हुई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की इस योजना से गरीब लोगों को अपनी बेटी के हाथ पीले करने में भारी सहयोग मिल रहा है।
विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में विवाह योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का बंदरबांट कर लिया जाता था, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब योजनाओं का लाभ पात्रों के खाते में भेजा रहा है। संचालन शिक्षिका प्रीति चौधरी ने किया। यहां सीडीओ अश्वनी कुमार, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, संजय शर्मा, मुदित गुर्जर, डाॅ. राजीव शुक्ला, सुरमित गुप्ता आदि रहे।